भरथना: भरथना के समसपुर गाँव में ठेके की दबंगई पर महिलाओं का गुस्सा भड़का, विरोध में हुआ बवाल
भरथना के समसपुर गांव में देसी शराब ठेके की मनमानी के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। बर्फ विक्रेता ग्यादीन की पिटाई के बाद बुधवार दोपहर ढेङ बजे सैकड़ों महिलाएं ठेका बंद कराने पहुंचीं।विरोध के दौरान महिलाओं ने ठेका संचालक पर अभद्रता और साजिश के तहत शराब की पेटियां बाहर फेंकने का आरोप लगाया।