दिल्ली ब्लास्ट में डॉ. शाहीन का नाम आने के बाद जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से बिना बताए गायब हुए सात डॉक्टरों से जांच एजेंसी की टीमें पूछताछ कर रही हैं। हालांकि अधिकतर ने कॉलेज छोड़ने का कारण कम सैलरी बताया है। मंगलवार शाम 6 बजे सात डॉक्टरों में से लगभग सभी की जानकारी टीम को हो गई है और पूछताछ चल रही है।