डबरा के रहने वाले हाकिम अपनी आयशर गाड़ी लेकर जा रहे थे, तभी छतरपुर और नौगांव के बीच कैंडी के पास गुरुवार की सुबह करीब 4 से 5 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में हाकिम गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए छत्तरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज जारी है।