मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत उदय किशनगंज प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शेखपुरा चमन के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को बाबा विशुराउत स्थान, कुप्पाघाट एवं मंदार हिल का परिभ्रमण किया। इस दौरान वहां की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को देखा। परिभ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह का माहौल देखने को मिला।