बदायूं: उझानी के अब्दुल्लागंज गांव के पास चलती बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हुआ
Budaun, Budaun | Oct 12, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के बिहार हरचंद गांव के रहने वाले 45 वर्षीय अजय पुत्र महीपाल व 30 वर्षीय अजीत पुत्र नेकसू बाइक द्वारा अपने गांव जा रहे थे, तभी अब्दुल्लागंज गांव के पास बाइक पर पीछे बैठा अजीत चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों व ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। एम्बुलेंस ने घायल अजीत को सीएचसी में भर्ती कराया ।