बिक्रमगंज नगर परिषद के सिकरियां के ग्रामीणों ने बुधवार को 1 बजे 'रोड नहीं तो वोट नहीं' नारे के साथ प्रदर्शन करते हुए वोट बहिष्कार का नारा बुलंद किया। उन्होंने काव नदी पर पुल और सिकरियां तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर आगामी चुनावों में मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।