दुमका: बड़ा बांध तालाब में चैती छठ के मौके पर छठ व्रती और श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी भगवान भाष्कर को दिया अर्घ्य
Dumka, Dumka | Apr 14, 2024 दुमका में चैती छठ काफी धूम धाम से मनाया जाता है। रविवार को शहर के बड़ा बांध तालाब में काफी संख्या में छठ व्रती और श्रद्धालु पहुच कर अस्ताचलगामी भगवान भाष्कर को अर्घ्य दिया। इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कल सोमवार को उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चैती छठ का समापन होगा।