दुमका: अंबेडकर चौक पर स्थापित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर DC ए दोड्डे सहित कई अधिकारियों ने किया माल्यार्पण
Dumka, Dumka | Apr 14, 2024 रविवार को देश रत्न डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जा रही है। सुबह से ही दुमका शहर के अंबेडकर चौक पर स्थापित बी आर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए लोगों की भीड़ लगी है। इसी कड़ी में डीसी ए दोड्डे के नेतृत्व में अधिकारियों की एक टोली ने बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।