दुमका: कांग्रेस भवन में अंबेडकर जयंती के मौके पर जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन
Dumka, Dumka | Apr 14, 2024 दुमका के कांग्रेस भवन में अंबेडकर जयंती के मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष महेश राम चंद्रवंशी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में काफी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शरीक हुए। लोगों ने देशरत्न डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।