खंडवा नगर: खंडवा में लाशों से दरिंदगी करने वाले आरोपी को मारने पर उतारू हुए लोग, पुलिस ने मुश्किल से बचाया
खंडवा के बड़ा कब्रिस्तान में तंत्र क्रिया के लिए कब्र खोदकर लाशों के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी अय्यूब पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाई गई है। आरोपी को जिला जेल में वर्ग-सी में रखे जाने के लिए आदेश जारी किए गए हैं। इधर, आरोपी अय्यूब को लोगों ने घेर लिया। उसे पुलिस हिरासत से छुड़ाने की कोशिश की। यह जानकारी गुरुवार शाम 6 बजे के लगभग मिली है।