खंडवा जिले के मुंदी थाना क्षेत्र के ग्राम जामकोटा में दो वर्षीय बालक विनीत पिता राकेश की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजन पहले मुंडी अस्पताल ले गए, फिर हालत गंभीर होने पर खंडवा रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह जानकारी गुरुवार शाम 4 बजे के लगभग मिली है।