खंडवा नगर: खंडवा में शाम को मौसम ने बदली करवट, तेज बारिश और बिजली की गड़गड़ाहट से लोग सहमे
खंडवा में शाम करीब छह बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। आकाशीय बिजली की गड़गड़ाहट से दहशत का माहौल बन गया। मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी दी थी। यह बारिश कुछ किसानों के लिए राहत बनी तो सोयाबीन की फसल काटने वालों के लिए मुसीबत साबित हो रही है। ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील। यह जानकारी गुरुवार शाम 6:00 के लगभग की है।