बहादुरगढ़: झज्जर चुंगी पर सिलेंडर में आग लगने से दुकानदारों में हड़कंप
आग लगने से आसपास मौजूद रेहड़ी संचालकों व राहगीरों में हडक़ंप मच गया। जैसे तैसे आग पर काबू पाया गया। दरअसल, शहर में कई पार्कों के पास शाम के वक्त रेहडिय़ों की भरमार हो जाती है। यहां झज्जर चुंगी पर स्थित शहीद राव तुलाराम पार्क की दीवार के साथ भी ऐसी ही स्थिति रहती है। कुछ दिनों पहले भगत सिंह पार्क में हुई हत्या की वारदात से पुलिस ने पार्कों की निगरानी बढ़ाई थी।