बहादुरगढ़: जिला नगर योजनाकार विभाग की अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ जारी, सराय औरंगाबाद में चला पीला पंजा
मंगलवार को क्षेत्र के गांव सराय औरंगाबाद में डी.टी.पी. का पीला पंजा चला। यहां पर 2 एकड़ में बनाई जा रही अवैध कॉलोनियों में पीला पंजा चलाकर तोडफ़ोड़ की गई। डी.टी.पी. के पीले पंजे ने यहां बनाए गए मिट्टी के रोड नेटवर्क को उखाड़ दिया। यह कार्रवाई लगभग 3 से 4 घंटे तक चली। किसी तरह का विरोध न हो, इसको लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा। डी.टी.पी. मनीष दहिया ने आमजन से अवैध