बहादुरगढ़: दिल्ली-रोहतक मार्ग पर जिंदल फैक्ट्री के पास बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की हुई मौत
मृतक की पहचान जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी 55 वर्षीय अशोक के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार अशोक पेंटर का काम करता था और 4-5 दिन पहले काम की तलाश में गांव से बहादुरगढ़ आया था। अशोक 6 जुलाई को जिंदल फैक्टरी के पास रोड की साइड में बैठा था, इसी दौरान एक बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राहगीरों ने संभाला