धमतरी: छत्तीसगढ़ के 36 हजार अधिवक्ताओं के लिए 11 सूत्रीय मांगों पर मुख्यमंत्री से मुलाकात
छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को अधिवक्ताओं के हितों से जुड़ी 11 मांगों का ज्ञापन सौंपा। मंत्रिमंडल ने शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया। ये मांगें अधिवक्ता संरक्षण, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, चिकित्सा सुविधा, छात्रवृत्ति आदि से संबंधित हैं।