कोडरमा: उप विकास आयुक्त ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास एवं कृषि योजनाओं की समीक्षा बैठक में कई निर्देश दिए
उप विकास आयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है, अतः इसके योग्य लाभुकों को योजना का पूरा लाभ दिया जाना चाहिए। बैठक में कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं की भी समीक्षा की गई, जिनमें किसान क्रेडिट कार्ड योजना, झारखंड स्टेट मिलेट मिशन योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना पर चर्चा हुई।