कोडरमा: उपविकास आयुक्त की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन और जिला जल स्वच्छता समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न
समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में उपविकास आयुक्त महोदय की अध्यक्षता में"स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज 2, जल जीवन मिशन तथा जिला जल एवं स्वच्छता समिति" की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यपालक अभियन्ता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, झुमरी तिलैया,DPM JSLPS/15FC, सहायक अभियंता, BDO, कनीय अभियंता, सभी जिला समन्वयक, सभी प्रखंड वॉश समन्वयक मौजूद थे।