अरवल: 9 सूत्री मांगों को लेकर कलेर प्रखंड मुख्यालय पर भाकपा माले का धरना, बीडीओ-सीओ को सौंपा ज्ञापन
Arwal, Arwal | Jul 2, 2026 भाकपा माले ने गुरुवार को कलेर प्रखंड मुख्यालय पर 9 सूत्री मांगों के समर्थन में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता प्रखंड सचिव उमेश पासवान ने की। प्रदर्शन के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने राशन कार्ड में कटौती रोकने, वृद्धा पेंशन का बकाया भुगतान के अलावा अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया है।