नगर पंचायत इटाढ़ी अंतर्गत इटाढ़ी बाजार में चल रहा नाली निर्माण कार्य अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। लंबे समय से चल रहे इस निर्माण कार्य से जहां क्षेत्र में जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान की उम्मीद जगी है। वहीं दूसरी ओर निर्माण के कारण बाजार में प्रतिदिन भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।नाली निर्माण के लिए सड़क का एक बड़ा हिस्सा घेर लिया गया है।