राज्य स्तरीय अंडर-15 कुश्ती प्रतियोगिता में जहानाबाद के उज्ज्वल राज ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। मधुबनी के जयनगर में आयोजित प्रतियोगिता में उज्ज्वल ने शानदार प्रदर्शन किया। उनकी सफलता से जिले के खिलाड़ियों में उत्साह है और खेल प्रेमियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।