बिरसा: ग्राम बखारीकोना में नकली धान बीज से किसानों को नुकसान, कार्रवाई की मांग
Birsa, Balaghat | Jun 25, 2026 बालाघाट जिले के बिरसा क्षेत्र के ग्राम बखारीकोना के किसानों ने नकली एवं घटिया धान बीज बेचकर ठगी किए जाने का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि निजी कंपनी से खरीदा गया हाइब्रिड धान बीज बोआई के 20 दिन बाद भी अंकुरित नहीं हुआ, जिससे फसल प्रभावित हुई और आर्थिक नुकसान हुआ। किसानों ने गुरुवार लगभग प्रातः 10 बजे बताया कि संबंधित कंपनी का एजेंट संपर्क में नहीं है