बालोद: 24 अप्रैल को होगा श्रमिक सम्मेलन, पंजीयन-नवीनीकरण के साथ 6 हजार श्रमिकों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
Balod, Balod | Apr 18, 2026 बालोद जिले के श्रमिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं श्रम विभाग द्वारा 24 अप्रैल को श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में श्रमिकों का पंजीयन एवं नवीनीकरण भी किया जाएगा।