गुना जिले में आरोन थाना क्षेत्र के आरोन सराफा में दुकानदार को पिस्टल दिखते दो बाइक सवार युवकों का सीसीटीवी वीडियो 6 दिसंबर दोपहर को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। आरोन थाना प्रभारी पंकज कुशवाहा ने कहा, वीडियो 5 दिसंबर का है, दुकान पर कुछ लेने के बाद बाइक सवार युवको ने दुकानदार को पिस्टल दिखाया। थाने पर कोई शिकायत नहीं आई, जांच पड़ताल की जा रही है।