कोईलवर: कोईलवर के विभिन्न छठ घाटों पर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन हुआ
चार दिवसीय पर्व छठ पूजा शुक्रवार सुबह के 6:00 उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया। घाटों पर छठ पूजा की अद्भुत छटा दिखी। लोक आस्था के इस महापर्व पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा नजर आया। कोईलवर सोन नदी के गौरैया घाट, कयमनगर घाट, गीधा सूर्य मंदिर घाट, सहित विभिन्न घाटो पर बड़ी संख्या में वतीयो और श्रद्धालुओं ने सूर्य देव को अर्घ्य दिया।