छिबरामऊ: अलग-अलग सड़क हादसों में 5 लोग हुए घायल, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, 3 की हालत गंभीर होने पर रैफर
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के शहर में हुए अलग-अलग सड़क हादसे में कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस व पुलिस की मदद से छिबरामऊ के नगला दिलू स्थित 100 शैय्या अस्पताल में मंगलवार की रात 9:25 पर कराया गया। भर्ती जहां तीन की हालत गंभीर होने के कारण से उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं दो का उपचार जारी है।