अकबरपुर: बे-मौसम बरसात ने अकबरपुर प्रखंड के किसानों की कमर तोड़ी, मक्का व आम की फसल हुई तबाह
अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की देर रात से गुरुवार 6:00 शाम तक चले बेमौसम आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। तेज हवाओं के साथ आई बारिश ने खेतों में खड़ी मक्का की फसल को पूरी तरह जमीन पर गिरा दिया, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि कई किसानों के लिए लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है।