उरई: ग्राम बजीदा में युवती ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
Orai, Jalaun | Apr 8, 2024 उरई तहसील क्षेत्र के ग्राम बजीदा में अज्ञात कारणों के चलते युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि ग्रामीणों ने खेत पर जब युवती के शव को लटका देखा तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव की कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।