कतरीसराय थाना क्षेत्र के परमानंदपुर तथा भैदी गांव में अवैध चुलाई शराब के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। शांति व्यवस्था बनाए रखने और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब 200 लीटर छोवा (कच्ची शराब बनाने में प्रयुक्त घोल) को मौके पर ही विनष्ट कर दिया।