प्रयागराज: महाकुंभ मेला क्षेत्र सेक्टर 7 में अद्भुत ड्रोन शो का आयोजन, आकाश में उकेरी गई कलाकृति
तीर्थ नगरी प्रयागराज में दिव्या भाव डिजिटल महाकुंभ का आयोजन हो रहा है तथा आज शुक्रवार को करीब रात 8:00 बजे महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 7 में अद्भुत ड्रोन शो का आयोजन किया गया। जिसमें ड्रोन शो के माध्यम से आकाश में महाकुंभ 2025 और उत्तर प्रदेश सरकार का लोगों को उकेरा गया,साथ ही शंख बजाते हुए साधु और संगम में स्नान करते हुए सन्यासी की छवि भी बेहद आकर्षक थी।