प्रयागराज: बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बनीं, संगम तट पर किया पिंडदान
महाकुंभ नगर में आज शुक्रवार को करीब 6:00 के आसपास बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बनाई गई।इस दौरान उन्होंने प्रयागराज के संगम तट पर पिंडदान किया है।अब वह यामाई ममता नंद गिरी कहलाएंगी ।इस दौरान उन्होंने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया है,जिसका वीडियो भी सामने आया है।