पन्ना: पन्ना में ब्रेकर फिर बना काल;
उछल कर चलती बाइक से गिरी 4 माह की गर्भवती महिला, हालत नाजुक, पन्ना जिला अस्पताल रेफर।
Panna, Panna | Jun 27, 2026 पन्ना के झालर के पास बाइक से गिरकर 19 वर्षीय गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्राम खमरी निवासी भारती बाई अपने पति के साथ मायके जा रही थीं, तभी ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में महिला के चेहरे और पेट में गंभीर चोटें आई हैं। अमानगंज स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय पन्ना रेफर किया गया है।