इचाक: बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, जल-जंगल-जमीन की रक्षा का संकल्प
बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, जल-जंगल-जमीन की रक्षा का संकल्प अरगड्डा मोड़ स्थित बिरसा चौक में मंगलवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के 126वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आदिवासी संघर्ष मोर्चा के सैकड़ों महिला-पुरुष एकत्रित हुए और बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित है।