नजीराबाद के कामता टोला स्थित शासकीय स्कूल के पास ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग की चपेट में पास खड़ी एक कार भी आई है। सूचना मिलने पर बिजली विभाग और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।बताया गया कि एक ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद उसकी लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि नीचे लगा दूसरा ट्रॉन्सफार्मर जला।