गभाना: गभाना तहसील में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में 'नवनिर्माण के 9 वर्ष' नामक वार्षिक पुस्तक का सजीव प्रसारण किया गया
उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राजधानी लखनऊ के लोक भवन में आयोजित भव्य कार्यक्रम का बुधवार को दोपहर 12 बजे से गभाना तहसील में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सजीव प्रसारण देखा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सरकार की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला।