नैनपुर: कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने आंगनबाड़ी केंद्र जामगांव में बच्चों के साथ दिवाली मनाई, कहा- नए सपनों की शुभ दीपावली
Nainpur, Mandla | Oct 17, 2025 दीपावली पर्व के अवसर पर कलेक्टर सोमेश मिश्रा शुक्रवार 12:00 बजे आंगनबाड़ी केंद्र जामगांव पहुंचे। और यहां मौजूद बच्चों के साथ हर्षोल्लाह से दीपावली मनाई। इस दौरान उन्होंने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी तथा उन्हें उपहार और मिठाइयां भेंट की। कलेक्टर ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया। और उनकी कविताएं तथा गीत भी सुने।