प्रतापपुर: डिब्बे में डीजल पर रोक से किसान परेशान, पेट्रोल पंप पर ट्रैक्टरों की लंबी कतार
प्रतापपुर में डिब्बे में डीजल नहीं देने के नए नियम के बाद किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खेती के सीजन में खेतों तक डीजल पहुंचाने के लिए किसान अब ट्रैक्टर लेकर सीधे पेट्रोल पंप पहुंचने को मजबूर हैं। इससे पेट्रोल पंप पर ट्रैक्टरों की लंबी कतारें लग रही हैं और घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि दूर-दराज के गांवों से ट्रैक्टर लेकर आने में।