फिरोज़ाबाद: गांव अगरूपुरा में दीवार लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे और फरसों से हुई झड़प, 4 लोग लहू-लुहान
फ़िरोज़ाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र के गांव अगरूपुरा में सुरेश चंद्र ऒर महेश चंद्र पडोसी दो पक्षों में ख़ूनी संघर्ष हुआ है। जिसमे दोनों पक्षों की तरफ सें चार लोग बुरी तरह सें घायल हुये है। घटना के पीछे दीवार लगाने को लेकर बताई जा रही है। मोके पर पहुंची पुलिस नें मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है।वही पुलिस नें घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है।