फिरोज़ाबाद: मजदूरी भुगतान में लापरवाही पर भड़के फायरमैन व हेल्पर, गांधी पार्क में दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी
गांधी पार्क में रविवार सुबह 11 बजे फायरमैन एवं हेल्परों की अहम बैठक पिंटू हेल्पर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आरोप लगाया गया कि 02 मई को तय हुए ₹377 प्रतिदिन मजदूरी के समझौते का पालन सेवायोजकों द्वारा नहीं किया जा रहा है। इससे श्रमिकों में भारी रोष है और उन्होंने कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।