दातागंज: दातागंज कोतवाली क्षेत्र के साबितगंज गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग, लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ खाक
मंगलवार दोपहर 2 बजे के लगभग दातागंज कोतवाली क्षेत्र के साबितगंज गांव में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि गांव के ही रघुनाथ, महिपाल, राधे,लवकुश, रामसिंह, के घर जलकर राख हो गए है। घरों में रखा लाखों रुपए का सामान भी जलकर राख हो गया है। दमकल और स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया है।