गिरिडीह: गण्डेय थाना क्षेत्र के रकशकुट्टो गांव में गली विवाद को लेकर दो लोगों के साथ मारपीट,सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
गण्डेय थाना क्षेत्र के रकशकुट्टो गांव में गली विवाद को लेकर दो लोगों के साथ मारपीट की गई। दोनों का इलाज शुक्रवार को 10 बजे सदर अस्पताल, गिरिडीह में चल रहा था।घायलों की पहचान अर्जुन मंडल (40), पिता बाली मंडल और जलेश्वर मंडल (24) के रूप में हुई है। पीड़ितों ने बताया कि घर के सामने आने-जाने वाली गली को कुछ लोग घेरना चाह रहे थे।