पनागर: रांझी थानांतर्गत शराब के लिए रुपये न देने पर युवक और उसके रिश्तेदार पर चाकू से हमला
रांझी थाना क्षेत्र में शराब के लिए रुपये न देने पर दो गुंडों ने शनिवार शाम 5 बजे खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार, उमरिया निवासी 42 वर्षीय पंजी कोल जब अपने साले के घर से बीड़ी लेकर लौट रहे थे, तभी कुलिया के पास बैठे वीरेन्द्र कोल और सुक्कू कोल ने उन्हें रोक लिया और खुद को इलाके का गुंडा बताते हुए शराब पीने के लिए 500 रुपये की मांग की।