वाराणसी रोडवेज में अवैध टैक्सी स्टैंड के खिलाफ चला अभियान, 5 गाड़ियां की गईं सीज
Sadar, Varanasi | Jan 15, 2026 वाराणसी रोडवेज में डग्गामार बसों एवं अवैध टैक्सी स्टैंड के खिलाफ वाराणसी ट्रैफिक पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध टैक्सी स्टैंड पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्ननर द्वारा जारी की गई हेल्पलाइन नंबर पर मिली शिकायत के आधार पर की गई है।