उंटारी रोड: एसपी के निर्देश पर सघन वाहन जांच अभियान, ऊंटारी रोड थाना गेट पर की गई विशेष चेकिंग
पलामू पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर जिलेभर में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को ऊंटारी रोड थाना गेट के सामने विशेष वाहन जांच अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों