नवादा के सदर अस्पताल में बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की नवादा इकाई के चुनाव बुधवार को पूरी शांतिपूर्ण और निर्विरोध तरीके से संपन्न हो गए। लगभग 5 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद हुए इस चुनाव में कुल 35 पदों पर नए पदाधिकारियों का चयन हुआ। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की एकजुटता के कारण शुरूआती विरोध के बावजूद चुनाव बिना किसी विवाद के पूरा हुआ।