दमयंती नगर: समन्ना में जल निगम की सप्लाई चालू न करने पर सरपंच सहित कई लोगों ने लाइनमैन से की मारपीट
दमोह देहात थाना की जबलपुर नाका चौकी अंतर्गता आने वाले समन्ना में आज सोमवार सुबह 6 से 7 बजे के बीच आमखेड़ा से जल निगम के द्वारा प्रदाय पानी की टंकी के लाइन मेन जसवंत बाजपेई के साथ आवरी सरपंच रामा अहिरवार सहित आधा दर्जन लोगों द्वारा मंसा के अनुसार जल प्रदाय न किए जाने पर समन्ना में मारपीट किए जाने की घटना सामने आई है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।