रामपुर: MP MLA कोर्ट में अब्दुल्लाह आज़म खान के दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट मामले में डिफेंस ने पेश किए इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस
Rampur, Rampur | Apr 16, 2025 बुधवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अब्दुल्लाह आजम खान के दो पैन कार्ड व दो पासपोर्ट मामले में रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। डिफेंस की ओर से इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस के तौर पर कोर्ट में अब्दुल्लाह आजम खान के मामू की शादी का वीडियो चलाया गया। अब्दुल्लाह आजम खान के अधिवक्ता एडवोकेट जुबेर खान ने जानकारी दी।