धुरवारा में सोमवार को शाम करीब 4 बजे शराब पीने के लिए रुपये देने से मना करने पर एक व्यक्ति की 4 लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट कर दी। जिससे उसे गम्भीर चोटें आ गयी।डायल 112 पुलिस के द्वारा घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में लाया गया जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर पाये जाने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।