बिंद थाना क्षेत्र के नौरंगा पुल के समीप खनन विभाग ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए खनन विभाग की टीम ने अवैध रूप से मिट्टी लोड कर जा रहे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। खनन निरीक्षक अभिलाषा गुप्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन और परिवहन की लगातार शिकायतें