खगड़िया: एनएच 31 पर गिट्टी से लदा ट्रक ऑटो पर पलटा, सीआईएसएफ जवान समेत तीन की मौत, अस्पताल में मचा कोहराम
जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत गौछारी एनएच 31 पर गुरुवार सुबह 8:00 एक गिट्टी लदा अनियंत्रित हाइवा पलट जाने से ऑटो पर सवार सीआईएसएफ जवान सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत बड़ी मलिया गांव निवासी दयानंद चौरसिया का सीआईएसएफ में कार्यरत विपीन कुमार, पुत्रवधू दीपमाला कुमारी व टेंपो चालक कैलेश मनि के रूप में की गई। हादस